बेशरम ने तोड़ा रणबीर का सपना, बॉक्स ऑफिस पर धराशायी!
बेशरम फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इतनी तेजी से गिरावट हुई कि सभी हैरान थे। दूसरे दिन बेशरम फिल्म की कमाई कुल 7.2 करोड़ रही जो कि पहले दिन की कमाई की आधी से भी कम थी। लेकिन इसके बाद भी बेशरम के बिजनेस में गिरावट थमी नहीं। तीसरे और चौथे दिन तो फिल्म का और भी बुरा हाल रहा। बेशरम फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी काफी खराब रही। खासतौर पर ऋषी कपूर द्वारा किये कुछ सीन्स तो लोगों को काफी चौंका गये।
फिल्म के फ्लॉप होने की दूसरी वजह ये भी बताई गयी कि फिल्म की हिरोइन पल्लवी शारदा को रणबीर नहीं चाहते थे कि फिल्म में लिया जाए। लेकिन पल्लवी फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के बेहद करीबी थीं इसलिए रणबीर को पल्लवी के साथ काम करना पड़ा। आखिरकार फिल्म की ये दुर्गति हुई। अब रणबीर को अपनी अगली फिल्म जग्गा जासूस से काफी उम्मीदें हैं। फिल्हाल कपूर फैमिली के एक साथ आने पर भी फिल्म के पिटने से ये तो साबित हो गया कि दर्शकों को आज भी परिवार के नाम पर इतनी बेशर्मी देखनी पसंद नहीं है। टिंगू जी को लंबू जी से कुछ सीखना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












