रणबीर की बेशरम में कई हैं सुपरस्टार्स!

रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम आज सिनेमाहॉल में रिलीज हुई है। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की राय कुछ खास नहीं है लेकिन फिल्म के अनुमानित फर्स्ट डे कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि बेशरम रणबीर को निराश नहीं करेगी और एक अच्छा बिजनेस करके जाएगी। बेशरम फिल्म को रणबीर कपूर के होने का पूरा फायदा मिलेगा और पल्लवी शारदा को भी। पल्लवी की एक्टिंग ने किसी को इंप्रेस नहीं किया हालांकि पल्लवी का डांस जरुर लोगों को भाया। ऐसे में बेशरम फिल्म को रणबीर की फिल्म होने का ही क्रेडिट दिया जा रहा है। पहले दिन बेशरम का बिजनेस लगभग 20 करोड़ बताया जा रहा है।

रणबीर कपूर ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि बिना किसी बड़ी एक्ट्रेस के भी वो अकेले फिल्म को बेच सकते हैं। बेशरम फिल्म में रणबीर कपूर लीड एक्टर हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के कुछ ना कुछ सिंबल दिये हैं। जैसे सबसे पहले उन्होंने अमिताभ की तरह अपनी छाती के बाल बढ़ाये हैं और फिल्म के कई सीन यहां तक की क्लाइमेक्स भी पुरानी अमिताभ की एक्शन फिल्मों की याद दिलाता है। इसके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर अपने पापा यानी ऋषी कपूर को जिनका नाम चुलबुल पांडे है कहता है कि नाम चुलबुल रख लेने से कोई दबंग नहीं हो जाता। रणबीर ने फिल्म के दौरान अमिताभ का गाना आज रपट जाएं तो हमें ना उठाइयो भी कई बार गुनगुनाया है।

शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का हिट गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम भी रणबीर ने सरसों के खेत में पेशाब करते हुए गाया है। राजेस खन्ना के हाथों का स्टाइल भी रणबीर ने एक सीन में कॉपी किया है। यानी कि कुल मिलाकर रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टार्स की याद दिला दी है। बेशरम फिल्म के गाने भी कुछ खास नहीं हैं लेकिन रणबीर के फैन्स के लिए ये एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट साबित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X