'बेशर्म' रणबीर से टक्कर लेने की किसी को हिम्मत नहीं

इस बुधवार को पर्दे पर रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, फिल्म के बारे में पहले से ही काफी भविष्यवाणियां की जा चुकी हैं।

लोगों का कहना है कि इस फिल्म के जरिये रणबीर कपूर की हैट्रिक होने वाली है। अनुराग बसु की 'बर्फी' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' की हिट के बाद रणबीर कपूर इस फिल्म 'बेशर्म' के जरिये बॉक्सऑफिस पर अपनी हैट्रिक पूरी करेंगे।

गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक दबंग फेम अभिनव कश्यप है जिन्होंने कहा कि इस फिल्म से हमें काफी उम्मीदें हैं। हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और बढ़िया प्रचार किया है।" हिमांशु मेहरा, संजीव गुप्ता और रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माण, प्रचार, विपणन और विज्ञापन पर 60 करोड़ से अधिक की लागत आई है।

इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर अपने रीयल पैरेंटस ऋषि कपूर औऱ नीतू कपूर संग नजर आ रहे हैं। फिल्म एक्शन कॉमेडी है। फिल्म में रणबीर रेट्रो लुक में हैं तो वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ने पुलिस वाले की भूमिका निभायी है। फिल्म में पहली बार पर्दे पर अभिनेत्री पल्लवी शारदा नजर आयेंगी जो कि मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया निवासी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X