'बेशर्म' रणबीर ने अमिताभ-रेखा को भाई-बहन बना दिया

आप सोच रहे होंगे कि रणबीर कपूर का दिमाग खराब हो गया है क्या? तो इसका जवाब हम देंगे नहीं लेकिन हां रणबीर कपूर फिल्म बेशर्म में जो किरदार प्ले कर रहे हैं उसका दिमाग जरूर खराब है। आप सोच रहे होंगे कैसे तो सुनिये फिल्म बेशर्म में एक डॉयलॉग है जो फिल्म के हीरो रणबीर कपूर फिल्म की हिरोईन पल्लवी शारदा से कहते हैं।

वो बोलते हैं कि आज तक मैंने सिर्फ अपने से प्यार किया है लेकिन अब तूझसे करूंगा। अपून तो सोच लिया है कि हम दोनों शादी बनायेगा, फिर मुझे दो बच्चे चाहिए ..पहली होगी लड़की जो कि मुझे तुम्हारे जैसी सुंदर सी चाहिए,नाम होगा रेखा और उसके बाद मुझे अपून जैसा रोबदार लड़का चाहिए जिसका नाम रखेंगे अमिताभ, क्योंकि दोनों ही मेरे फेवरट है। उसके बाद मैं नसबंदी करवा लूंगा।....

तो सोचिए अगर फिल्म के हीरों के लड़के-लड़कियों का नाम अमिताभ-रेखा होगा तो दोनों भाई-बहन हुए ना। खैर फिल्म के इस संवाद को सुनने के बाद लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं आती है इसको जानने के लिए हमें 2 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

अभिनव कश्यप के निर्देशन से सजी इस फिल्म से पहली बार पल्लवी शारदा बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर अपने रीयल मम्मी-पापा ऋषि कपूर-नीतू कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के गाने लोगों को अच्छे लग रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। देखते हैं कि रणबीर कपूर की इस फिल्म से हैट्रिक हो पाती है कि नहीं हिट फिल्मों की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X