बेशरम की असफलता से वाकिफ थे रणबीर, लग गये जग्गा जासूस में!
बेशरम फिल्म की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि फिल्म में पहली बार पूरी कपूर फैमिली यानी रणबीर कपूर, ऋषी कपूर और नीतू कपूर मौजूद थे। इन तीनों के एक साथ होने की वजह से सभी को लग रहा था कि फिल्म में कुछ तो खास बात होगी और फिल्म लोगों को पसंद आएगी। लेकिन फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म की इतनी बुराई की है कि कुछ लोग तो फिल्म की बुराई सुनकर फिल्म देखने ही नहीं गये। जहां तक बात है रणबीर की फैन फोलोइँग की तो उनके लिए तो रणबीर का नाम ही काफी है। फिर चाहे फिल्म कैसी भी हो वो तो देखेंगे ही।
रणबीर कपूर को लेकिन कहीं ना कहीं पहले से ही ये अंदाजा था कि उनकी फिल्म बेशरम उनके लिए लकी साबित नहीं होगी क्योंकि फिल्म में एक तो पल्लवी शारदा जैसी न्यूकमर एक्ट्रेस थीं और दूसरी बात कि फिल्म पर शायद रणबीर को इतना भरोसा नहीं था। रणबीर ने अपने इंटरव्यू में भी कहा था कि पल्लवी अभी ब्रांड नहीं हैं इसलिए फिल्म का प्रमोशन मुझे ही करना पड़ रहा है। अब जहां एक तरफ रणबीर-दीपिका जैसी हॉट जोड़ी लोगों की फेवरेट है वहां रणबीर पल्लवी की जोड़ी भला लोगों को कैसा भाएगी। लेकिन अब रणबीर को जग्गा जासूस से जरुर काफी उम्मीदें हैं। देखिये बेशरम रणबीर को लोग जासूस के अवतार में कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












