82 की उम्र में रचाई पोती की उम्र में लड़की से शादी, 89 में लिया औलाद का सुख

Bernie Ecclestone: कहते हैं कि जब सच्चा प्यार होता है तो ना तो उसमें उम्र देखी जाती है और ना ही कद। इस बात का उदाहरण कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दे चुके हैं। काफी सारे सेलिब्रिटीज ने तो उम्र और धर्म के पार जाकर अपने प्यार से शादी की। लेकिन आज हम आपको बर्नी एकलेस्टोन के बारे में बताने वाले हैं।
बर्नी एकलेस्टोन को कई बार प्यार हुआ और उन्होंने एक शादी तो अपनी पोती की उम्र की लड़की से रचाई। साल 2024 में फोर्ब्स वर्ल्ड की बिलियनर्स लिस्ट ने बर्नी एकलेस्टोन की कुल संपत्ति 2.9 बिलियन बताई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2002 में उन्हें संडे टाइम्स रिच लिस्ट में यूके का पांचवा सबसे धनी व्यक्ति भी बताया गया था।
बर्नी एकलेस्टोन ब्रिटेन के पूर्व रेसलिंग ड्राइवर रह चुके हैं और आपको बता दें कि वह एक सफल बिजनेसमैन भी बन चुके हैं। उन्हें एफ 1 सुप्रीमो के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 82 साल की उम्र में साल 2012 में तीसरी शादी रचाई थी। लेकिन तब उनकी पत्नी फैबियाना फ्लोसी की उम्र सिर्फ 36 साल की थी। इतनी ही उम्र उनकी पोती की भी थी।
फैबियाना फ्लोसी ने साल 2020 में एक बेटे को भी जन्म दिया था और आश्चर्यजनक बात तो यह है कि 89 साल की उम्र में बर्नी एकलेस्टोन पिता बने थे। इसके अलावा वह दुनिया के छठे सबसे उम्रदराज पिताओं में से एक माने जाते हैं।
बर्नी एकलेस्टोन को पहली पत्नी बैमफ़ोर्ट से एक बेटी हुई। जिसकी उम्र 70 साल की है। वो अपनी सौतेली मां से काफी बड़ी है। बर्नी एकलेस्टोन की पहली शादी 1952 में हुई और 1967 में तलाक हो गया। फिर उन्होंने 1985 में स्वालिका के साथ में दूसरी शादी की। इससे पहलवान भी वो तुआना टैन के साथ में रिलेशनशिप में रहे।
लेकिन बाद में स्वालिका ने साल 2008 में तलाक की अर्जी दे दी थी और कथित तौर पर बर्नी एकलेस्टोन को भी एक बिलियन से लेकर 1.5 बिलियन यूएस डॉलर का तलाक सेटलमेंट भी करना पड़ गया था। खबरों के अनुसार यह बेवफाई की कीमत थी। उन्होंने 1985 में फॉर्मूला वन रेस में भी हिस्सा लिया था और वह जीत हासिल नहीं कर पाए।


Click it and Unblock the Notifications













