शाहरुख के बाद आमिर की मेजबानी करेगा बर्लिन

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान तीन महीने बर्लिन में बिताकर लौटे हैं और अब एक अन्य सुपरस्टार आमिर खान अगले महीने यहां पहुंचने वाले हैं। आमिर को 10 फरवरी से यहां शुरू होने वाले 61वें बर्लिनेल फिल्म महोत्सव में बतौर ज्यूरी बुलाया गया है।
बर्लिनेल में भारतीय सिनेमा की विशेष प्रतिनिधि डोरोथी वेनर ने बताया, 'हम शाहरुख और आमिर की अभिनय क्षमता के कायल हैं। हम इस बात को लेकर खासे रोमांचित हैं कि इस वर्ष आमिर हमारे साथ होंगे।'
वेनर के मुताबिक बर्लिनेल ने एक निर्माता और अभिनेता के तौर पर हमेशा आमिर की प्रशंसा की है। इस फिल्म महोत्सव में आमिर को बुलाने का प्रयास काफी लम्बे समय से चल रहा था। महोत्सव के निदेशक डायर कोस्लिक ने आमिर की फिल्म 'पीपली लाइव' देखी है और उसे काफी पसंद भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











