PICS: बॉलीवुड सितारे और कविताओं से सजी शाम.. बेहतरीन!
हम बात कर रहे हैं बंगलुरु पोएट्री फेस्टिवल की.. 6 और 7 अगस्त यहां देश के तमाम बड़े कवि, कथाकारों के साथ साथ बॉलीवुड की हस्तियों से भी रूबरू होंगे। बॉलीवुड से जुड़ी बात की जाए तो शनिवार की शाम जावेद अख्तर और राजशेखर ने क्या खूब जमाई। लोग उनकी बातों पर, कविताओं पर तालियां मारते नहीं थक रहे थे।

और हो भी क्यों ना.. आखिर गीतकार बॉलीवुड के वो लोग हैं, जो दर्शकों को कुछ ऐसा देते हैं जिन्हें लोग सालों गुनगुनाते रह जाते हैं। जावेद अख्तर ने जहां बॉलीवुड को हजारों लाजवाब खूबसूरत गीत दिये। वहीं, राजशेखर ने साल 2011 में फिल्म तनु वेड्स मनु से धमाकेदार एंट्र्री ली है।
इनके अलावा यहां फिल्म एक्ट्रेस- सिंगर वसुंधरा दास, भाजपा नेता वरूण गांधी.. और कई नामचीन हस्तियां दिखाए दिए। जिन्होंने अपनी कविताओं और कहानियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications


