..................... Bengaluru a man doing office work on laptop at cinema hall video viral - Hindi Filmibeat

Video: जब शख्स को सताई नौकरी की चिंता, सिनेमा हॉल में लेकर पहुंचा ये चीज, लोग बोले- ‘जॉब के लिए कुछ भी...’

viral video

Viral Video: कॉर्पोरेट लाइफ इतनी आसान नहीं होती है, जितनी नजर आती है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी यही कहेंगे कि प्राइवेट नौकरी करना बहुत मुश्किल काम है। दरअसल हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंच एक शख्स लैपटॉप लेकर बैठा हुआ है और हर किसी को हैरान कर रहा है।

सिनेमा हॉल में लैपटॉप लेकर पहुंचा शख्स

दरअसल, हाल ही में @KrishnaCKPS नाम के एक्स अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक शख्स स्वागत ओनिक्स थिएटर में सुबह के शो के दौरान सिनेमा घर में बैठा हुआ है। वीडियो में अंधेरे हाल के बीच में उसका लैपटॉप साफ नजर आ रहा है। परिवार के साथ फिल्म देखने आया ये शख्स अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी वक्त दे रहा है।

वर्क और लाइफ बैलेंस को दर्शाता है वीडियो

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रहा है यह वीडियो बेंगलुरु में वर्क और लाइफ बैलेंस के चैलेंज को दर्शा रहा है। पहली बार नहीं हो रहा है जब ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि वर्क फ्रॉम होम के जरिए अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी तवज्जो देते हैं। हालांकि यह बहुत जरूरी भी है।

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

लेकिन अब वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने थिएटर में लैपटॉप लिए हुए बैठे शख्स को लेकर चिंता जाहिर की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि लैपटॉप का उपयोग करने पर बाकी लोग भी डिस्टर्ब हो सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते लिखता है कि "मैं हाइब्रिड वर्क मॉडल की पूरी तरह से सराहना करता हूं और यह बहुत ही अच्छा आईडिया है।"

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X