सिंगर ने जैसे ही स्टेज पर गाया माता रानी का गाना, मुस्लिम शख्स ने सामने आकर की ऐसी हरकत कि रोकना पड़ा शो

Lagnajita Chakraborty controversy: पश्चिम बंगाल की मशहूर बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती इन दिनों एक सीरियल वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक लाइव शो के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई और मारपीट की कोशिश भी हुई। यह घटना पूर्वी मिदनापुर के एक प्राइवेट स्कूल में हुए कार्यक्रम के दौरान हुई।

Lagnajita Chakraborty controversy

लग्नजीता ने बताया कि उनका कार्यक्रम शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ था। शुरुआती 45 मिनट तक सब कुछ नॉर्मल रहा। दर्शक और आयोजक दोनों ही उनकी परफॉर्मेंस से खुश थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने तय गानों में से एक धार्मिक गीत 'जागो मां' गाया, माहौल अचानक बदल गया।

मंच पर चढ़ आया एक व्यक्ति

सिंगर के मुताबिक, जब वह अपना सातवां गाना खत्म कर आठवें गाने की तैयारी कर रही थीं, तभी महबूब मलिक नाम का एक व्यक्ति अचानक मंच पर आ गया। वह उनके बेहद करीब आकर खड़ा हो गया और उन्हें गाना रोकने को कहा।

धर्मनिरपेक्ष गाना गाने का दबाव

लग्नजीता ने बताया कि उस व्यक्ति ने उनसे कहा- 'अब बहुत जागो मां हो गया, कोई सेक्युलर गाना गाओ।' यह बात पूरी भीड़ ने सुनी। सिंगर के मुताबिक, उन पर जबरन धर्मनिरपेक्ष गाना गाने का दबाव बनाया गया, जिससे वह काफी डर गईं और घबरा गईं। आयोजक स्थिति संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम बीच में ही करना पड़ा खत्म

इस घटना के बाद लग्नजीता ने मंच से साफ कहा कि वह अब कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा सकतीं। इसके बाद उन्होंने शो वहीं खत्म कर दिया और भगवानपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महबूब मलिक को गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं लग्नजीता चक्रवर्ती?

लग्नजीता चक्रवर्ती एक जानी-मानी बंगाली प्लेबैक सिंगर हैं। उन्हें पहचान बंगाली फिल्म 'चतुष्कोण' के गाने 'बसंतो एशे' से मिली थी। वह कम उम्र में ही अमेरिका में म्यूजिकल टूर कर चुकी हैं। उन्हें आनंदबाजार पत्रिका अवॉर्ड भी मिल चुका है। पढ़ाई उन्होंने कोलकाता के पाठा भवन, नवा नालंदा हाई स्कूल और सेंट जेवियर्स कॉलेज से की है।

More from Filmibeat

Read more about: singer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X