..................... Bengali School Textbook Carries Farhan Akhtar’s Image Instead Of Milkha Singh - Hindi Filmibeat

बंगाली स्कूल के किताबों में मिल्खा सिंह की जगह छपी फरहान अख्तर की फोटो, भड़क गए अभिनेता

By Salman

Recommended Video

Farhan Akhtar's photograph as Milkha Singh in West Bengal's school textbook | FilmiBeat

बंगाल से एक बड़ी खबर आ रही है..दरअसल यहां पर स्कूल में बच्चों के लिए छपी किताबों में थोड़ी गड़बड़ हो गई है जो कि हास्य का विषय बना हुआ है। बता दें कि किताब में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का चैप्टर है जहां पर गलती से एक्टर फरहान अख्तर की तस्वीर लगा दी गई है। बता दें कि इसको लेकर काफी ज्यादा अफरा तफरी मच गई है। ऑनस्क्रीन मिल्खा सिंह यानि फरहान अख्तर ने इस बात के लिए आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है और कहा कि इस बारे में ध्यान दिया जाए और किताब से उनकी फोटो हटाकर मिल्खा सिंह जी की फोटो लगाई जाए।

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए डेरेक ओ ब्राइन ने लिखा है कि हम इस पर ही काम कर रहे है और अपना कीमती सुझाव देने के लिए शुक्रिया।

farhan akhtar, फरहान अख्तर

बता दें कि 2013 में मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी और इस फिल्म में फरहान अख्तर ने काफी जानदार और शानदार अभिनय किया था।

फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और यही कारण रहा है कि किताब की प्रिटिंग करते समय उसमें फरहान अख्तर की फिल्म वाला फोटो लगा दिया है।

हालांकि ये एक गलती थी जिसको काफी जल्दी बंगाल के एजूकेशन मिनिस्टर के द्वारा सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। फरहान अख्तर इन दिनो फिल्म स्काई इज पिंक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है..

इसके लिए उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी फाइनल हो चुकी है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इस फिल्म की तैयारी को लेकर बिजी थी और उनकी एक फोटो टीम के साथ वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X