..................... बंगाली मॉडल हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड की दीवानी, मांग में भरा उनके नाम का सिंदूर Bengali model Hemoshree Bhadra became crazy about Travis Head, put vermilion in his name - Hindi Filmibeat

बंगाली मॉडल हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड की दीवानी, मांग में भरा उनके नाम का सिंदूर, किया अनोखा ऐलान!

By Filmibeat Desk
travis head, hemoshree bhadra

Bengali Model Travis Head- 19 नवंबर दिन रविवार को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले मे ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली थी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक बनाया और इसी वजह से इंडिया कभी वापसी नहीं कर पाई है।

अब ट्रेविस हेड को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि एक बंगाली मॉडल ट्रेविस हेड को अपना दिल दे चुकी है और उनके नाम का सिंदूर तक अपने माथे पर भर लिया है।

इस बंगाली मॉडल का नाम हेमोश्री भद्रा है और उन्होने ट्रेविस हेड से शादी रचा ली है। हालांकि अब इसको असली शादी नहीं कह सकते हैं। लेकिन हेमोश्री इस काम के बाद सुर्खियों का हिस्सा हैं।

मॉडल ने पारंपरिक शंख और उलू बजाकर हेड की तस्वीर सामने रखी और उनके नाम का सिंदूर मांग में भरकर उनको पति मान लिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको खुद हेमोश्री के द्वारा साझा किया गया है।

मजेदार बात ये है कि इस वीडियो में सिर्फ मॉडल नहीं है बल्कि उनका परिवार भी नजर आ रहा है। हेमोश्री ने कहा, 'ट्रेविस हेड के नाम का अपने मांग में सिंदूर डाली। जितना सोचती हूं इस लड़के के बारे में उतनी बढ़ती है मेरे चेहरे की लाली। अपने ब्यूटीफुल हाथों से पिक्चर है थामी।

काश ये बन जाए मोरा स्वामी।' इस दौरान एक शादी वाली धुन भी बजती हुई नजर आ रही है। हालांकि ट्रेविस हेड की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इस मॉडल को लेकर सामने नहीं आया है।

ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में 120 गेंदों पर 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Read more about: travis head hemoshree bhadra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X