अमेरिका में मिलेंगी बांग्ला फिल्में

कंपनियों के 'डाटाबाजार मीडिया वेंचर' (डीएमवी) ने यह नया उद्यम शुरू किया है। समूह के संस्थापक व सीईओ ओने सील ने बताया कि यह नई शुरुआत अच्छी बांग्ला फिल्मों का उत्तर अमेरिका के बाजार तक पहुंचना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक सुमन घोष की फिल्म 'द्वंद्व' का प्रदर्शन होगा। यह फिल्म बाजार में पहले से ही उपलब्ध है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है या देखने के लिए किराए पर लिया जा सकता है।
डीएमवी कुछ चुनिंदा फिल्मों के वितरण से जुड़ी हुई है। ये फिल्में अमेरिका और कनाड़ा के करीब 19,000 ऑनलाइन और रिटेल केंद्रों को पहुंचाई जाएंगी जबकि कुछ फिल्में थियेटरों में भी प्रदर्शित होंगी। सील ने कहा कि इस तरह से बांग्ला फिल्म निर्माताओं और उत्तर अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों की इच्छाएं पूरी होंगी।
'डाटाबाजार मीडिया वंचर्स' के संस्थापक निदेशक देवाशीष रे कहते हैं, "हम आधुनिक बांग्ला फिल्मों का सबसे अधिक प्रभावी विपणन सुनिश्चित करने वाली एक कड़ी हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











