मशहूर डायरेक्टर रितुपर्णो घोष का 49 साल में निधन
एक बड़ी और दुखद खबर बंगाली फिल्मी दुनिया से है, बंगाली फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रितुपर्णो घोष का आज सुबह साढ़े सात बजे कोलकाता में निधन हो गया है। वह मात्र 49 साल के थे और पैंक्रियास की बीमारी से ग्रसित थे औऱ लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। नेशनल अवार्ड विजेता रितुपर्णो घोष के यूं अचानक चले जाने से पूरा फिल्मजगत स्तब्ध है।

बंगाली समेत हिंदी फिल्मों में भी अभूतपूर्व योगदान देने वाले रितुपर्णो घोष को लोग लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर कहते थे। बच्चन परिवार के काफी घनिष्ठ कहे जाने वाले रितुपर्णो घोष ने ऐश्वर्या राय के साथ रेनकोट जैसी क्लासिक फिल्म बनायी थी तो ऐश ने अपनी पहली फिल्म चोखरेवाली भी रितुपर्णो घोष के डायरेक्शन में की थी।
स्वतंत्र विचारों वाले रितुपर्णो घोष की आखिरी फिल्म भी अमिताभ बच्चन के साथ ही थी जो कि अंग्रेजी में थी। रितुपर्णो घोष ने बंगाली, हिंदी, उड़िया और अंग्रेजी में फिल्में बनायी हैं। उनका इस तरह से जाना निसंदेह फिल्म जगत के लिए खासा नुकसान हैं।


Click it and Unblock the Notifications











