Bengali Film Industry पर भी मंडराया खतरा, 11 लोगों का नाम हेयरड्रेसर ने की आत्महत्या की कोशिश

Bengali Film Industry Hairdresser Attempts Suicide: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब लगता है बंगाली फिल्म इंडस्ट्री पर भी बम फूटने वाला है। हाल ही में बंगाल में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने इस इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नामों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जी हां बंगाल फिल्म इंडस्ट्री की सीनियर फीमेल हेयरड्रेसर ने हेयरड्रेसर गिल्ड के 11 सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
21 सितंबर को लिखे एक विस्फोटक नोट में उन्होंने गिल्ड के कई सदस्यों पर कई गंभीर आरोप लगाए। बाद में पश्चिम बंगाल के हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्हें उनकी बेटी ने बचाया और टॉलीगंज के एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया।
इंडिया टुडे के मुताबिक महिला हेयरड्रेसर ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल भी डाला था। कथित तौर पर, 1 मई, 2024 को गिल्ड ने उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। सीनियर हेयरड्रेसर ने अपने नोट में जिक्र किया कि, "मुझे 1 मई से तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी मुझे ठीक से काम नहीं करने दिया गया। मैं अपनी फैमिली की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा पा रही थी, इसलिए मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए मेरे गिल्ड के समिति सदस्य जिम्मेदार हैं।"
हालांकि उनके सस्पेंशन के पीछे का कारण साफ नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हेयरड्रेसर लंबे समय से हेयरड्रेसर्स गिल्ड में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की वकालत करती रही थीं।
सूत्र ने कहा, "वह अधिकारियों द्वारा राजनीतिक निशाना बन गई थीं और उन्हें हर तरह से परेशान किया जा रहा था। शुरुआत में उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया था, लेकिन जब उनका सस्पेंशन खत्म हो गया, तो उन्हें बार-बार अलग-अलग तरीकों से उनके काम में बाधा पहुंचाई गई। उन्हें इंडस्ट्री में अच्छा काम नहीं करने दिया जा रहा था।"


Click it and Unblock the Notifications











