..................... Bengali Actress Sumi Har Chowdhury Found Wandering on Roadside in Distressed State Sent to Shelter Home - Hindi Filmibeat

सड़क पर अजीबोगरीब हालत में घूमती दिखी एक्ट्रेस, परिवार का नहीं मिल रहा ठिकाना, पुलिस ने शेल्टर होम में भेजा

Sumi Har Chowdhury

Bengali Film Actress Found Wandering: बंगाली फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुमी हर चौधरी अचानक चर्चा में आ गईं जब वो 14 जुलाई को पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक अजीब हालात में घूमती नजर आईं। उन्हें अमिला बाजार के पास सड़क किनारे अकेले और अस्त-व्यस्त हालत में भटकते हुए देखा गया।

पहचान बताने के बाद लोगों को हुआ शक

जब स्थानीय लोगों ने उन्हें इस हाल में देखा तो कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। सुमी ने खुद सामने आकर कहा, 'मैं सुमी हर चौधरी, एक एक्ट्रेस हूं।' पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब कुछ लोगों ने उनका नाम गूगल पर सर्च किया, तो पता चला कि वो वाकई एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

हाथ में पेपर, अजीब बर्ताव

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुमी उस वक्त काली टीशर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थीं और उनके हाथ में एक पेपर था, जिस पर वो कुछ लिख रही थीं। वो टूटी-फूटी अंग्रेजी और बंगाली में बोल रही थीं, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में चिंता पैदा हुई।

पुलिस ने की पूछताछ

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सुमी से सवाल किए तो उनके जवाब उलझे हुए और बेमेल थे। उन्होंने पहले खुद को कोलकाता निवासी बताया और फिर बोलपुर का नाम लिया। उनके जवाबों में स्थिरता नहीं थी, जिससे पुलिस को उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर शक हुआ।

फिलहाल उन्हें एक आश्रय गृह (शेल्टर होम) में भेज दिया गया है ताकि उनकी देखभाल की जा सके। पुलिस उनके परिवार वालों और करीबी रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी से संपर्क नहीं हो पाया है।

सुमी चौधरी का काम

सुमी हर चौधरी ने कई बंगाली फिल्मों में सपोर्टिव रोल निभाए हैं। उन्होंने श्रीजीत मुखर्जी की थ्रिलर फिल्म 'द्वितीयो पुरुष' में भी काम किया है, जिसमें परमब्रत चट्टोपाध्याय, रवितोब्रोतो मुखर्जी, अनिर्बन भट्टाचार्य और राइमा सेन लीड रोल में थे। इसके अलावा, उन्होंने 'खासी कथा: अ गोट सागा' में भी काम किया था, जिसमें जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। टीवी की बात करें तो सुमी 'रूपसागर मोनेर मानुष' और 'तुमी आशे पाशे थकले' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

अब भी अनसुलझा है मामला

फिलहाल यह साफ नहीं है कि सुमी इस हालत में कैसे पहुंचीं और उनकी मानसिक स्थिति क्या है। पुलिस और सोशल वेलफेयर विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और कोशिश की जा रही है कि उनके परिवार वालों से संपर्क हो सके।

Read more about: actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X