लाइव शो में शर्मनाक हरकत! एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती संग हुई बदसलूकी, दर्ज करवाई FIR

जानी मानी बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी की सांसद रह चुकीं मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) के खूबसूरती के चर्चे तो काफी रहते हैं। आए दिनों मिमी अपने लाइव शो के लिए भी जाती हैं, लेकिन इस बार मिमी जिस लाइव कॉन्सर्ट को करने के लिए गईं वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह गुस्से से लाल हो गई और शो छोड़कर सीधा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचीं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Bengali Actress Mimi Chakraborty

दरअसल मिमी चक्रवर्ती एक पब्लिक इवेंट में गई थीं। जहां उन्हें उत्पीड़न सहना पड़ा। एक्ट्रेस ने ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि- उत्तर 24 परगना के बोंगांव में एक स्टेज शो के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। एक्ट्रेस का कहना है कि शो के दौरान ही आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री जबरदस्ती स्टेज पर चढ़ आए और उन्होंने शो बीच में ही रुकवा दिया। इतना ही नहीं आधी रात तो उन्होंने एक्ट्रेस को स्टेज से उतर जाने के लिए कह दिया।

एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी यह हरकत बहुत ही अपमानजनक थी। एक्ट्रेस ने मेल के जरिए बोंगांव पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। साथ ही में उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इस मामले ने तेजी से लोगों का ध्यान खींचा। वहीं एक्ट्रेस संग हुई ऐसी हरकत पर उनके फैन्स भी काफी नाराज हुए हैं।

एक्ट्रेस की इस शिकायत के बाद आयोजक 'युवक संघ क्लब' ने मिमी के इन आरोपों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। तन्मय शास्त्री ने मिमी चक्रवर्ती के आरोपों को पुरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि एक्ट्रेस शो में 1 घंटा लेट आई थीं और उन्हें कार्यक्रम की परमिशन केवल आधी रात तक के लिए ही मिली थी। इलाके में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को रोका गया था। तन्मय ने कहा कि ना तो मिमी चक्रव्रर्ती के साथ किसी भी तरह की कोई बदसलूकी की गई है और ना ही उन्हें परेशान किया गया है।

तन्मय ने कहा कि उल्टा मिमी के बाउंसर्स ने ही उनके साथ बदतमीजी की थी। रात के करीब 11:45 पर कार्यक्रम शुरू हुआ तब क्लब की महिला सदस्य स्टेज पर एक्ट्रेस का स्वागत करने के लिए आई थीं, लेकिन एक्ट्रेस के बाउंसर ने महिलाओं को वहां से हटा दिया। मिमी तकरीबन 1 घंटे से भी ज्यादा देरी से आई थीं और अगर तब शो शुरू करवाया जाता तो खुद ही पुलिस आकर शो बंद करवा देती और कानूनी कार्रवाई और होती।

More from Filmibeat

Read more about: mimi chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X