ताजमहल में खोये बेन किंग्सले
मशहूर हॉलीवुड कलाकार बेन किंग्सले अपनी फिल्म 'ताजमहल' के निर्माण के लिए लोकेंशस चुनने आगरा आए हुए हैं। आगरा में विश्व का सातवाँ आश्चर्य देखने पहुँचे बेन के साथ उनकी खूबसूरत पत्नी डैनेलिया भी थीं। डैनेलिया ब्राजील की मशहूर ऐक्ट्रेस हैं। बेन किंग्सले फिल्म 'गाँधी' में गाँधी के किरदार के लिए ऑस्कर प्राप्त कर चुके हैं।
फिल्म 'ताजमहल' में शाहजहाँ का किरदार बेन खुद निभाएंगे। शाहजहाँ की पत्नी का किरदार बेन की पत्नी डैनेलिया निभाएंगी। मुमताज महल की भूमिका निभाने के लिए बेन ने ऐश्वर्या के सामने पेशकश रखी है।
बेन के साथ प्रोफेशनल पोटोग्राफर भी आए हुए हैं। दोनों पति-पत्नी ने पूरे ताजमहल का तफसील से जायजा लिया। उन्होने घूम-घूम कर शूटिंग के लिए प्रस्तावित जगहों की बारीकी से जाँच की। कपल ने साथ में फोटो भी खिंचवाये।
किंग्सले दंपति की मेजबानी आगरा की मेयर अंजुला सिंह माहौर और उनके पति सुधीर माहौर ने की। मेयर और उनके पति दोनों ही किंग्सले दंपति के साथ पूरे समय रहे।


Click it and Unblock the Notifications











