'तीन पत्ती' में बिग बी और बेन किंग्सले

फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग में हिस्सा लेने अमिताभ इन दिनों लंदन में हैं। उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा है, "जल्द ही हमें सर बेन किंग्सले के साथ फोटो शूट करना है और फिल्म की शूटिंग के लिए रीडिंग अभ्यास शुरू करना है। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।"
हाल में मीडिया में आई खबरों में इस बात का संकेत था कि हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे भी फिल्म में एक भूमिका निभाएंगे।
अमिताभ ने अपने ब्लाग में लिखा है, "फिल्म में कुछ और महत्वपूर्ण नाम भी जुड़ने वाले हैं, लेकिन अभी उनके बारे में बातचीत करना जल्दबाजी होगी।"
More from Filmibeat
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन तीन पत्ती बालीवुड बेन किंगस्ले लीना यादव ben kingsley bollywood leena yadav teen patti


Click it and Unblock the Notifications











