VIDEO बेलबॉटम की शूटिंग के लिए एयरपोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार, फोटोग्राफर को कहा दूर रहो मुझसे

कोरोना वायरस के महामारी के बीच अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग शुरू कर दी है। कोरोना गाइडलाइन को फॅालो करते हुए बेलबॉटम की पूरी टीम अंतरराष्ट्रीय शूटिंग शेड्यूल के लिए मुंबई से रवाना हो गई है। सभी को गुरुवार को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान अक्षय कुमार फिर से फोटोग्राफर्स को खुद से दूर रहने के लिए कहा। जाहिर सी बात है कि कोरोना है तो डर सभी को है।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार फोटोग्राफर को उनसे दूर रहने के लिए बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश का माहौल भले ही कैसा भी हो, लेकिन अक्षय कुमार हमेशा से ही अपने कूल और अलग लुक में दिखाई देते हैं। इस बार भी वह ग्रे रंग के ट्रैक सूट के साथ एयरपोर्ट पहुंचे।

Akshay Kumar

जहां उन्होंने कैप और चेहरे पर सेफ्टी के लिए मास्क लगाया हुआ था। अक्षय के साथ फिल्म की पूरी टीम यानी कि लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, निर्माता जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और डायरेक्टर रंजीत एम तिवारी भी लंदन में शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं। इस वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X