..................... Bell Bottom producer Jackky Bhagnani thanks people for all the praises | निर्माता जैकी भगनानी ने 'बेल बॉटम' को मिल रहे प्यार के लिए आभार किया व्यक्त - Hindi Filmibeat

'बेल बॉटम' के निर्माता जैकी भगनानी ने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए लोगों को दिया धन्यवाद

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माता जैकी भगनानी कोविड -19 की दूसरी लहर के बाद इस थिएटर ब्लॉकबस्टर रिलीज़ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसने दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोरी है। अक्षय कुमार, लारा दत्ता, वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच बहुत उत्साह है।

जैकी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया है। कैप्शन में लिखते हैं, "A broad smile on my face, and gratitude filled in my heart.

Bell Bottom

एकता के बिना कोई ताकत नहीं होती.. और यह मुस्कान बेल बॉटम को इतना प्यार देने के लिए और इस फिल्म को सिनेमाघरों में लाने का फैसला करते हुए हमारे साथ खड़े होने के लिए इंडस्ट्री द्वारा दिखाई गई एकता का प्रमाण है। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हमारी फिल्म है। हमेशा के लिए कृतज्ञ 🙏🙏 ट्रेलर को इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए हमारे दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। Extremely emotional! Forever grateful, forever thankful!"

जैकी भगनानी अपनी टीम के साथ स्कॉटलैंड में महामारी के बीच फिल्म की शूटिंग शुरू करने और खत्म करने वाले पहले व्यक्ति थे। बेल बॉटम 80 के दशक में स्थापित एक जासूसी थ्रिलर है, जो 19 अगस्त को थियेट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। असीम अरोड़ा और परवेज शेख द्वारा लिखित इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में की गई है।

जैकी 'बेल बॉटम' के अलावा 'करना', 'गणपथ' जैसी बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। करना का प्री-प्रोडक्शन अंडर प्रोसेस है, जबकि 'गणपथ' की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X