'बेल बॉटम' 1st Day 1st Show- दर्शकों ने कहा, अक्षय कुमार को सैल्यूट है, ब्लॉकबस्टर थ्रिलर फिल्म
फिल्म बेल बॉटम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक खासकर अक्षय कुमार फैंस थियेटर्स में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंच चुके हैं। समीक्षकों से फिल्म को शानदार रिस्पॉस मिला है। वहीं, अब फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरु हो चुकी हैं। दर्शकों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार सैल्यूट के हकदार हैं।
रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक रॉ एजेंट आतंकवादियों से चंगुल से 210 लोगों को बचाकर वापस लाते हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार ने बेल बॉटम उर्फ अंशुल मल्होत्रा नाम के एक रॉ एजेंट का रोल किया है। फैंस की मानें तो अक्षय कुमार ने शानदार काम किया है। उनके अलावा लारा दत्ता और आदिल हुसैन के अभिनय की भी तारीफ हो रही है।
साल 2019 में आई फिल्म 'गुड न्यूज' के बाद, अक्षय कुमार सीधे बेल बॉटम लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। इसके बीच आई फिल्म लक्ष्मी ओटीटी पर रिलीज हुई है। लिहाजा, उनके फैंस के लिए ये फिल्म काफी मायने रखता है।
यहां देंखे दर्शकों के रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications