जानिए स्टार परिवार अवार्डस समारोह में क्यों आये आमिर खान?
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' और टेलीविजन कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' के मेजबान आमिर ने कहा कि उनके लिए छोटा पर्दा एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आमिर ने यहां कहा, "मेरे लिए टेलीविजन का हिस्सा होना बहुत जरूरी है। मेरी फिल्में मनोरंजन करने के लिए हैं, लेकिन मैं टेलीविजन के जरिए सामाजिक सरोकारों को आगे ला रहा हूं और एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा हूं।"
ऐसी क्या चीज थी, जो यहां रविवार को आयोजित हुए स्टार परिवार अवार्ड्स में खींच लाई?
इस सवाल पर आमिर ने कहा, "मैं स्टार के साथ कई महीनों से काम कर रहा हूं और जब उन्होंने आमंत्रित किया तो मुझे आने की खुशी थी।"
मालूम हो कि 'सत्यमेव जयते' का पहला संस्करण मई, 2012 को स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ, जबकि दूसरा संस्करण मार्च, 2014 में प्रसारित होना शुरू हुआ और अप्रैल में खत्म हुआ। स्टार परिवार अवार्ड्स का प्रसारण स्टार प्लस पर 29 जून को होगा।
यहां आपको यह भी बताते चले कि आमिर खान अपने शो 'सत्यमेव जयते' के जरिए उठाये गये सोशल मुद्दों के लिए सोमवार को देश के पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
