मैं भाग्यशाली हूं पश्चिम ने मुझे चुना: इरफान

उन्होंने 'ए माइटी हार्ट", 'स्लमडॉल मिलिनेयर" और एक अमेरिकी टीवी शो में भी अभिनय किया है। इरफान ने बताया, "हर कलाकार की यह ख्वाहिश होती है कि वह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। मैं भाग्यशाली हूं कि पश्चिमी दुनिया ने मुझे फिल्मों और टेलीविजन के लिए चुना फिर चाहे ये फिल्में और कार्यक्रम किसी भी भाषा में हों। इससे एक प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता के रूप में मुझे एक नई ऊंचाईं मिली है।"
इरफान की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'द वारियर" थी। लंदन में रहने वाले आसिफ कपाड़िया ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में फिल्मायी गई यह फिल्म 2001 में प्रदर्शित हुई थी। 'द वारियर" का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में जोरदार स्वागत हुआ था और इसके साथ ही इरफान दुनिया भर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए।
उन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों द्वारा मारे गए पत्रकार डेनियल पर्ल पर बनी एंजेलिना जोली अभिनीत फिल्म 'ए माइटी हार्ट" (2007) में भी अभिनय किया है। इसी साल उन्होंने 'द दार्जीलिंग लिमिटेड" में भी काम किया। इसके बाद इरफान कई पुरस्कार जीत चुकी फिल्म 'स्लमडॉग मिलिनेयर" में नजर आए थे। फिलहाल इरफान जेनीफर चेम्बर्स लिंच की 'हिस" में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications