''रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना मेरे लिए बड़ी बात है....''
परिणीति चोपड़ा ने कहा कि रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में काम करना मेरे लिए बड़ी बात है।
रोहित शेट्टी के 'गोलमाल अगेन' की पूरे जोर शोर से शूटिंग चल रही है। इस बार फिल्म से करीना कपूर की जगह ले ली है परिणीति चोपड़ा ने। और परिणीति इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी की फिल्म में होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
[अक्षय कुमार VS शाहरूख, सलमान, आमिर, अजय देवगन.. जानें नतीजा!]
परिणीति ने कहा, गोलमाल के सेट पर काम करना काफी मजेदार है। रोहित शेट्टी शानदार निर्देशक हैं। उनकी टीम भी बहुत लॉयल है। पूरी दिन खत्म हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता। हर दिन इतने सारे कास्ट एंड क्रू के साथ शूटिंग की जाती है, जहां कई सीनियर एक्टर्स भी हैं। मुझे यहां बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

करीना कपूर के किरदार को करने पर परिणीति ने कहा.. रोहित शेट्टी की हर गोलमाल पार्ट पहली से अलग है। यहां भी पिछली कास्ट से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं बस चाहती हूं कि फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरूं।
यहां जानें फिल्म गोलमाल अगेन से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











