बेगम समरू: करीना बनेगी अय्याश सैफ की गुस्ताख बीवी

जो लोग करीना-सैफ को पर्दे पर भी साथ देखना चाहते हैं उनके लिए एक बहुत अच्छी खबर है क्योंकि अब रीयल लाइफ कपल सैफ-करीना एक साथ पर्दे पर तिंग्माशू धुलिया की फिल्म बेगम समरू में दिखायी पड़ेंगे।

करीना ने धुलिया को फिल्म के लिए हां बोल दिया है। फिल्म में उनके अपोजिट उनके मियां सैफ होंगे। पहले यह रोल रानी मुखर्जी करने वाली थीं लेकिन अब यह रोल करीना के हिस्से आ गया है।

फिल्म की कहानी एक बेगम की है जिसे लोगों के दिलों से खेलना ही भाता है लेकिन कई मासूम मुहब्बत का गला घोंटने के बाद उसे सही में एक अय्याश नवाब से प्रेम होता है लेकिन अय्याश नवाब बेगम के प्यार को समझ नहीं पाता है जिसको पाने के लिए बेगम समरू गुस्ताखी के हर कदम उठा लेती है।

फिल्म 1840 के एक नॉवेल पर आधारित है। जिसे लेकर धुलिया बहुत उत्साहित हैं। उन्हें लगता है कि करीना-सैफ अपने रोल के साथ पूरी तरह न्याय करेंगे।फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी। फिलहाल करीना अभी अपने पति सैफ के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए लंदन गयीं हुई हैं। लंदन से लौटते ही वह फिल्म के बारे में प्रेसवार्ता करेंगी।

आगे की खबर स्लाइड में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X