#Poster: 2017 में इससे ज़्यादा बोल्ड और बेबाक...कुछ भी नहीं मिलेगा!
विद्या बालन स्टारर बेगम जान इस साल की ओपनर थी। यानि कि 2017 की पहली फिल्म लेकिन बाद में फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। अब फिल्म का नया पोस्टर आ चुका है जो कि शानदार है।
रंडियों की तरह रहे पर रानियों की तरह लड़े। ये टैगलाइन है विद्या बालन स्टारर बेगम जान के नए पोस्टर की। पहले पोस्टर में जहां केवल मदमस्त सी विद्या बालन दिखाई दीं थी वहीं इस नए पोस्टर में बेगम की जान यानि कि विद्या के चकलाघर की सभी लड़कियां दिखाई दे रही हैं।
पोस्टर में गौहर खान भी शानदार लग रही हैं वहीं कई लड़कियां पोस्टर में दिखाई दे रही हैं। एक बच्ची को भी पोस्टर में जगह दी गई है जिससे ये साफ है कि बेगम जान से ज़्यादा बोल्ड और बेबाक फिल्म 2017 में नहीं मिलेगी।

बेगम जान 14 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। वहीं फिल्म का टैगलाइन है - When Freedom fought Independence! हाल ही में फिल्म से एक तस्वीर वायरल हुई थी। विद्या बालन फिल्म में एक चकलाघर चलाने वाली के किरदार में नज़र आएंगी।
बेगम जान बहुत ही सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। फिल्म का प्लॉट 1947 का है और फिल्म दिखाती है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था।
vidya balan begum jaan poster release date box office विद्या बालन बेगम जान पोस्टर रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस


Click it and Unblock the Notifications