#Trailer: बेगम जान बनकर विद्या बालन ने आपको एक महीने का NOTICE दिया है!
विद्या बालन स्टारर बेगम जान का ट्रेलर आ चुका है और आपके पास वाकई खुद को ये फिल्म देखने के लिए तैयार करने के लिए 1 महीने का वक्त है। ट्रेलर इतना शानदार है।
विद्या बालन वापस आ चुकी हैं। इस साल की हर फिल्म को करारा जवाब देने। बेगम जान। फिल्म बंगाली फिल्म राजकहिनी का हिंदी रीमेक है और इसे सृजित मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।
और सबसे पहली चीज़ जो ट्रेलर को शानदार बनाएगी वो है इसकी स्टारकास्ट। हालांकि पूरे ढाई मिनट विद्या बालन आपको दिखाई देंगी लेकिन बाकी की स्टारकास्ट आपका ध्यान खींच लेगी।
फिल्म की कहानी एक कोठे की है जो ऐसी जगह पर है जहां से हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की लाइन खिंचनी है। ऐसे में कोठे को खाली करना है औऱ कोठे की मुखिया है बेगम जान।
ट्रेलर की शुरूआत होती है अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ से और ट्रेलर के डायलॉग्स आपको वादा करते हैं एक शानदार कहानी का।
यहां देखिए बेगम जान का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications
