#FirstLook: हुक्का गुड़गुड़ाती चकलाघर चलाने वाली बेगम जान विद्या बालन से मिलिए!
विद्या बालन एक बार फिर धमाकेदार अवतार में वापस आ रही हैं और बेगम जान की एक तस्वीर हर जगह वायरल हो रही है। तस्वीर में विद्या के साथ, फिल्म में दमदार भूमिका निभा रहीं गौहर खान भी नज़र आ रही हैं।
विद्या बालन लौट आई हैं। इस बार एक दम तेज़ और शातिर बन कर। कम से कम खाट पर लेटी उनकी इस तस्वीर से तो ऐसा ही लग रहा है। विद्या बालन हुक्का गुड़गुड़ा रही हैं और साथ में हैं गौहर खान। और दोनों ही जन इस तस्वीर में शानदार तो लग रही हैं पर एकदम अपने कैरेक्टर को बयान कर रही हैं।
फिल्म की इस तस्वीर को हालांकि किसी ने भी आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं किया है पर ये तस्वीर बेगम जान के पहले लुक के तौर पर हर जगह वायरल हो रही है। विद्या बालन फिल्म में एक चकलाघर चलाने वाली के किरदार में नज़र आएंगी।

बेगम जान बहुत ही सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। फिल्म का प्लॉट 1947 का है और फिल्म दिखाती है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था।
[#Alert: इस साल 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड ले जाएंगे ये शानदार ACTOR]
प्ले एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सृजित मुखर्जी। फिल्म बंगाली में बनी फिल्म राजकहिनी का रीमेक है।
विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख बेगम जान के किरदार में देखा जाएगा। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 17 मार्च 2017 को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
