'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार का लुक देख भड़के लोग- घर में पड़ी पुरानी मूंछ लगा ली, फैंस शर्मिंदा
बेल बॅाटम और सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॅाप होने के बाद अक्षय कुमार की आगामी फिल्म है रक्षाबंधन। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का पहला लुक पोस्टर शेयर किया। रक्षाबंधन में अक्षय कुमार का लुक देखने के बाद वह बुरी तरह से ट्रोल किए गए। अक्षय कुमार ने रक्षा बंधन के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कहानी प्रेम, खुशी, परिवार और कभी न टूटने वाले बंधन की है।
आइए आप भी जिंदगी के इस जश्न का हिस्सा बनिए। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक काफी भिन्न है। यहां पर अक्षय कुमार मूंछ मे दिखाई दे रहे है। ऐसे में अक्षय कुमार अपने लुक के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गए।

अक्षय कुमार के ट्टीट के नीचे ही कई लोगों ने उन पर जमकर निशाना साधा है। एक यूजर ने लिखा है कि हम फिर से पृथ्वीराज नहीं देख सकते हैं, आज भी बुखार में हूं।
एक यूजर ने अक्षय कुमार को टिकट के साथ आम फ्री में देने की हिदायत दी है। ताकि फिल्म पसंद ना आए तो लोग आम चूस लें। एक यूजर ने अक्षय कुमार के सभी मूंछ वाली फोटो शेयर कर लिखा है कि सेम लुक के साथ सेम एक्टिंग फिर से।
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बस करो भाई, थोड़ा ब्रेक लेकर आओ। यह फिल्म भी पिट जाएगी।एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह मूंछ पृथ्वीराज में भी थी ना, एक लुक में एक फिल्म करोगे तो ओरिजनल जैसी फीलिंग आएगी सर।
एक यूजर ने फिर से अक्षय कुमार के लुक पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि अरे भईया, आजकल जब लोग रियलिस्टिक लुक रखते हैं तो लुक का बहुत ध्यान देते हैं। तुमने फिर वही खेल कर दिया। घर में पड़ी हुई पुरानी मूंछ लगा ली। भईया पैसा कमाने के चक्कर में फैंस को शर्मिंदा करते हुए शर्म नहीं आती, बिना मूंछ के भी यह रोल होसकता था। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications