..................... Before the release of 'The Kashmir Files' let's take a look at some information related to this 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज़ से पहले कश्मीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी पर डालते है एक नज़र! - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज़ से पहले कश्मीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी पर डालते है एक नज़र!

By Filmibeat Desk

विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दुनिया भर में रिलीज होने से पहले ही धूम मचा रही है। अपनी पिछली समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'द ताशकेंट फाइल्स' के लिए प्रशंसा बटोरने के बाद, जिसने इस साल की शुरुआत में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, ज़ी स्टूडियोज़ और लेखक-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक अन्य हार्ड-हीटिंग फिल्म पेश करने के लिए फिर से सहयोग किया है।

'द कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज़ से पहले कश्मीर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों पर एक नज़र डालते है जो आपको इस सीरीज़ के प्रति अधिक जिज्ञासु कर देगा। कश्मीर बौद्ध सर्वस्तुवाद शिक्षा का एक समृद्ध केंद्र था और तिब्बत और चीन के लिए बौद्ध विचारों का मुख्य ट्रांसमीटर बन गया।

bollywood, news, बॉलीवुड, न्यूज

कहा जाता है कि लद्दाख में अलची के दीवारों पर की गई प्रसिद्ध पेंटिंग्स कश्मीरी चित्रकारों द्वारा बनाई गई हैं। सदियों पहले यहां हिंदू धर्म का विकास हुआ था, उसके बाद बौद्ध धर्म और मुगलों के आक्रमण के साथ इस्लाम का विकास देखने मिला। 9वीं शताब्दी सीई उत्पल राजवंश के राजा अवंती वर्मन ने श्रीनगर के पास अवंतीपुर मंदिर जैसे साहित्य और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था।

यहाँ सबसे बड़े विश्वविद्यालय में संस्कृत सीखने और पढ़ाने का शीर्ष केंद्र है जहां श्रीचंद - गुरु नानक देवजी के पुत्र ने शिक्षा प्राप्त की थी। यही नहीं, जम्मू के रघुनाथ मंदिर के पुस्तकालय में कई भारतीय भाषाओं में 6000 से अधिक मैनियुस्क्रिप्ट्स हैं। ऐसी ही कुछ दिलचस्प जानकारियां आपको इस सीरीज़ में भी जानने मिलेंगी जिनसे शायद आप अभी तक अनजान थे।

विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे अभिनेताओं की तारकीय भूमिका है। ज़ी स्टूडियोज़ और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X