300 करोड़ की 'सालार' के लिए प्रभास का गजब बॉडी ट्रांसफार्मेशन,फैंस ने बोला- आग लगा दी

आदिपुरुष की शूटिंग से पहले यह खबर सामने आयी कि प्रभास का वजन काफी बढ़ गया है। शूटिंग के दौरान प्रभास की कई सारी तस्वीरें भी सामने आयी थीं। जहां पर अधिक वजन होने के कारण प्रभास को बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा। वहीं अब काफी समय बाद प्रभास की एक और तस्वीर सामने आयी है। जहां पर अपनी फिटनेस से प्रभास ने सभी को चौंका दिया।

Prabhas

मीडिया रिपोर्ट अनुसार प्रभास ने सालार फिल्म के लिए फिर से अपना वजन कम किया है। कई दिनों तक के लिए सालार की शूटिंग रोक दी गई। प्रभास ने अपने वजन पर काफी समय तक काम किया। नतीजा यह निकला कि प्रभास के फिटनेस लेटेस्ट तस्वीरों में देख फैंस हैरान हो गए हैं। प्रभास की इन तस्वीरों में उनका वजन भी काफी कम लग रहा है। इन तस्वीरों में प्रभास को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ट्रांसफॉर्मेंशन किंग

ट्रांसफॉर्मेंशन किंग

एक यूजर ने लिखा है ट्रांसफॉर्मेंशन किंग।एक फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि प्रभास का सालार लुक। प्रभास की एक और तस्वीर सामने आयी है, जहां पर वह सैफ अली खान के साथ आदि पुरुष के निर्देशक ओम राउत के घर पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम

आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम

आपको बता दें कि आदिपुरुषमें प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ अली खान ने फिल्म में रावण के किरदार में दिखाई देंगे। कृति सेनन ने आदिपुरुषमें सीता का किरदार निभाया है। यह फिल्म हिंदी के साथ साउथ के मार्केट में अपना दम दिखाएगी। इसी वजह से आदिपुरुष को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

500 करोड़ के हाई बजट के साथ

500 करोड़ के हाई बजट के साथ

यह भी बता दें कि 8 हजार वीएफएक्स शॅाटके साथ 500 करोड़ के हाई बजट के साथ आदिपुरुषको रिलीज किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रभास की गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे स्टार में होने लगी है। सालार भी 300 करोड़ के हाई बड के साथ बन रही है। प्रभास 21 भी हाई बजट फिल्म होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X