नागरिकता कानून पर अजय देवगन का बड़ा बयान कहा, वो मेरी फिल्म तानाजी को बैन कर देंगे
साल 2020 में अजय देवगन अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज कर रहे हैं। इन दिनों वह काजोल और सैफ अली खान के साथ मिलकर अपनी इस ऐतिहासिक फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन से तानाजी के साथ नागरिकता संशोधन कानून पर भी बात की गई। द क्विंट को दिए गए इंटरव्यू में अजय देवगन ने देश में नागरिकता संधोधन बिल पर हो रहे बवाल पर अपनी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से लगातार इसे लेकर कई बॅालीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए और विरोध के जरिए अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। अजय देवगन ने इस पर अपनी राय व्यक्त करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications