सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले भाई ने किया ये पोस्ट, खड़े हुए कई सवाल? क्या कहना चाहते हैं लव सिन्हा!

sonakshi sinha luv sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी अब सिर पे है और कहा जा रहा है कि अब घरवाले राजी हो रहे हैं। जी हां, हालिया अपडेट में इसकी जानकारी सामने आई है।

हालांकि इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसको सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना नाम लिए लव ने ये नोट सोनाक्षी के लिए लिखा है।

लव ने लिखा, ''वक्त के साथ समस्या ये है कि ये हमारे साथ कभी भी पूरा नहीं होता।'' इसके बाद लोग इसको इनडायरेक्टली सोनाक्षी की शादी से जोडकर देख रहे हैं। हालांकि लव ने ये पोस्ट क्यों लिखा है इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है।

राजी हो गया परिवार

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में एक्टर जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं। यह बताया गया था कि उनके पिता, अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी से इस बात से नाराज़ थे कि उन्होंने पहले अपनी शादी की योजना उनके साथ साझा नहीं की थी।

हालाँकि, ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में, सिन्हा परिवार के करीबी दोस्त और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने पुष्टि की है कि 'सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच अब सब कुछ ठीक है।' इससे इतना तय है कि घरवालों ने जहीर को अपना लिया है और शादी में पूरा परिवार नजर आने वाला है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का वेडिंग कार्ड वॉइस नोट वायरल हुआ था और इसके बाद से लोगों का कहना था कि ये लीक हुआ है।

सेलेब्स ने दी बधाई

पूनम ढिल्लन और जन्नत जुबैर जैसे कई सितारे हैं जिन्होने शादी से पहले ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को बधाई दी है। इन सितारों ने पुष्टि की थी दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान काफी खुश हैं लेकिन लोगों के द्वारा उनको ट्रोल भी किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: sonakshi sinha luv sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X