क्या शेरशाह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की गर्लफ्रेंड हैं कियारा आडवाणी? एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

By Filmibeat Desk

शेरशाह फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल की भूमिका निभा रही हैं।

असल जिंदगी में भी काफी समय से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। दोनों कई बार साथ तो दिखाई दिए, लेकिन अपने रिश्ते पर हमेशा से ही चुप्पी रखी है।

Kiara Advani, Sidharth Malhotra

हाल ही में रांझा गाने में में विक्रम बत्रा और डिंपल की लव स्टोरी में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।ऐसे में जब एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनके अफेयर की चर्चा पर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बोला कि वो उनके खास दोस्त हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

ईटाइम्स से बातचीत में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने अफेयर की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए एक्टर की काफी तारीफ की है। सिद्धार्थ के साथ अपनी गहरी दोस्ती पर से भी राज खोला है। सिद्धार्थ के साथ कियारा की करीबी इसी बयान से जाहिर होती है।

सिद्धार्थ की कियारा आडवाणी ने की तारीफ

सिद्धार्थ की कियारा आडवाणी ने की तारीफ

कियारा आडवाणी ने बोला है कि सिद्धार्थ अपने हर सीन को सही दिखाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वो पहले से काफी तैयारी करते हैं। सिद्धार्थ ढेर सारी किताबे पढ़ते हैं। एक कलाकार के तौर पर सिद्धार्थ काफी नियंंत्रित और ध्यान देने वाले हैं। कियारा ने कहा कि फिल्म के दौरान हम अच्छे से साथ रहे हैं।

कियारा आडवाणी ने बोला सिद्धार्थ सबसे अच्छे दोस्त

कियारा आडवाणी ने बोला सिद्धार्थ सबसे अच्छे दोस्त

एक दोस्त के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि सिद्धार्थ फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सबसे करीबी दोस्त में से एक हैं। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि एक दोस्त के रूप में भी, ये खुशियों से भरा पड़ा हुआ है। मुझे हमेशा उनके साथ रहने में मजा आता है। आपको बता दें कि हाल ही में कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की शेरशाह फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर कर अपना प्यार जाहिर किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का अफेयर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का अफेयर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा था कि तुम्हारे साथ शेरशाह का सफर बहुत जबरदस्त रहा और इसके साथ हमने ढेरों यादें बनाई। बहुत-बहुत प्यार कियारा।ये भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि कियारा और सिद्धार्थ ने नया साल सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव एक साथ गए थे। बताया जाता है कि मालदीव वेकेशन के बाद कियारा को सिद्धार्थ के घर भी गई थीं। जहां पर कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के पूरे परिवार से मुलाकात की। बॅालीवुड के कई इवेंट में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक साथ एक कार में जाता हुआ देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X