400 करोड़ की 'आदिपुरुष' में सीता बनने के लिए कृति सेनन का जबरदस्त वर्कआउट , हार्डकोर VIDEO
बॅालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के करियर को उड़ान प्रभास की आदिपुरुष से मिलने वाली है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि 400 करोड़ के बजट में बन रही आदिपुरुष कृति सेनन की लोकप्रियता को आसमान तक पहुंचा देगी। ऐसे में कृति सेनन ने सीता की भूमिका के लिए खुद की बॅाडी पर काम करना शुरू कर दिया है।
फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल पूरे करने वाली कृति सेनन ने अपना एक वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। यहां वह पहले वीडियो में गंभीर होकर वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। जहां वो एक प्रेरणा बनने का काम करते हुए डेड लिफ्ट और वेटलिफ्टिंग कर रही हैं। दूसरे वीडियो में वो जिम में अपनी हकीकत को दिखा रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा है कि लेग डे और मैं। उम्मीद वर्सेज वास्तविकता या फिर इंस्टाग्राम वर्सेज सच्चाई। कृति सेनन ने ये भी बताया कि अपने बॅाडी को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें जो मेहनत करनी पड़ती है उससे नफरत है।


Click it and Unblock the Notifications