शादी से पहले संग्राम सिंह और पायल रोहतगी पहुंचे सबसे खास जगह पर, कड़ी सुरक्षा के बीच
बस कुछ और ही पल , हो जाएंगे संग्राम सिंह और पायल रोहतगी सातों जन्मों के लिए एक दूसरे के। बस 1 दिन का इंतेजार और 12 साल का पुराना प्यार अब बंध जाएगा शादी के पवित्र बंधन में । जी हां, प्यार के इस जोड़े ने विवाह के बंधन में बंधने से पहले आगरा के राजेश्वर महादेव मंदिर में दस्तक दी। जहाँ पर दोनों ने पूजा सम्प्पन की और महादेव भगवान के दर्शन किये ।
आपको बता दे कि महादेव की ये पूजा के लिए कड़े इंतेजाम किये गए थे क्योंकि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को देखने के लिए मंदिर में हजारों की भीड़ इक्कठा हो गयी थी । लेकिन अपनों के प्यार और पुलिस द्वारा किये गए कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम के बीच महादेव की पूजा शांति और खुशी से सम्प्पन हो गयी।
Recommended Video

संग्राम सिंह और पायल रोहतगी 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।आगरा के जेपी पैलेस में इन दिनो की संगीत, मेहन्दी और हल्दी की रस्में निभाई जाएंगी और फिर शादी होगी एक बड़े मन्दिर में।पायल और संग्राम ने एक दूसरे के 12 साल के साथ के रिश्ते को शादी में बदलने का मजबूत निर्णय लिया है। संग्राम सिंह और पायल की मुलाकात हाईवे पर हुई थी। संग्राम और पायल नेका कहना है कि हम शादी के दिन,सबसे पहले 200 बेजुबां और मासूम जानवरों को जिसमें 50 गायें, 40 कुत्ते,10 गधे और 100 पक्षी उसके साथ 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलाएंगे और 100 नए वृक्ष लगाएंगे,जो फलदार और छायादार होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











