..................... Before Katrina kaif and vicky kaushal wedding complaint filed in Rajasthan। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी से पहले राजस्थान में शिकायत दर्ज - Hindi Filmibeat

राजस्थान में कैटरीना कैफ- विकी कौशल के खिलाफ शिकायत दर्ज, शादी के कारण हुआ हंगामा, जानिए Details

बॅालीवुड की हिट जोड़ी विकी कौशल और कैटरीना कैफ दो दिन बाद शादी कर रहे हैं। राजस्थान में दोनों की शादी का जश्न 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाला है। लेकिन शादी से पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। सोमवार को विकी कौशल और कैटरीना कैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

ताजा जानकारी के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बोला है कि मंदिरा का रास्ता बंद किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए रास्ता खोला जाना चाहिए। यह शिकायत विकी कौशल, कैटरीना कैफ, होटल मालिक और जिला कलेक्टर के खिलाफ की गई है।

Katrina Kaif , Vicky Kaushal

इसमें जयपुर के चौथ माता मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने की शिकायत की गई है। विकी और कैटरीना की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हो रही है। यह किला सवाई माधोपुर जिले में है। इस जगह को चौथ माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

विकी और कैटरीना की शादी के लिए मंदिर का रास्ता बंद

विकी और कैटरीना की शादी के लिए मंदिर का रास्ता बंद

विकी और कैटरीना कैफ की शादी की सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए मंदिर तक जाने वाले इस रास्ते को बंद किया गया है। कैटरीना और विकी कौशल के खिलाफ यह शिकायत वकील नेत्रबिंदु सिंह जादौन ने की है। इस शिकायत में बोला गया है कि उन्हें इस शादी के आयोजन से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन चौथ माता का बरवाड़ा एक ऐतिहासिक मंदिर है। जो कि काफी पुराना है।

6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक बंद रास्ता

6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक बंद रास्ता

यहां पर हर दिन सैकड़ों की संख्या में भक्त आते हैं। होटल सिक्स सेंसेस मंदिर के रास्ते में है। इस रास्ते को होटल की तरफ से बंद कर दिया गया है। शिकायत में लिखा गया है कि 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक यह रास्ता बंद है। ऐसे में मंदिर तक जाने में काफी परेशानी का सामना श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर

भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर तक जाने का यह रास्ता खोला जाना चाहिए। आपको बता दें कि मंगलवार यानी की आज से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के शादी की रस्म शुरू हो जाएगी। जहां पर हल्दी, संगीत और बाकी की रस्में होंगी। इस वक्त कैटरीना कैफ और विकी कौशल का सारा परिवार राजस्थान पहुंच चुका है। इस शादी में किसी को भी कैमरे का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X