Gadar 2 से पहले, सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर Gadar Ek Prem Katha, यहां जानें डेट

Gadar Ek Prem Katha Re- Release: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी है। साल 2001 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। जी हां, अब जबकि फिल्म के सीक्वल 'गदर 2' की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है, मेकर्स फिल्म के पहले भाग को फिर से दर्शकों के सामने लाने वाले हैं।
2001 में आमिर खान स्टारर 'लगान' के साथ रिलीज होने के बावजूद 'गदर' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। दोनों फिल्मों के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई और फिर भी दोनों हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्में साबित हुईं। 22 साल बाद भी दोनों फिल्मों को उतने ही प्यार से याद किया जाता है।
प्रोडक्शन कंपनी के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, निर्माताओं ने 'गदर' को उसी दिन फिर से रिलीज़ करने की योजना बनाई है, जिस दिन यह 2001 में रिलीज़ हुई थी, यानि कि 15 जून को..

गदर 2 की शूटिंग खत्म
फिल्म के सीक्वल 'गदर 2' की शूटिंग और रैपअप पहले ही हो चुकी है। 'गदर 2' 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है।
मेकर्स का कहना है कि गदर को फिर से रिलीज करने से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक रीकॉल वैल्यू बनी रहेगी।

निर्देशक ने जताई खुशी
पीटीआई से बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि वह 'गदर' को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग गदर देखने में दिलचस्पी ले रहे हैं। जिस तरह अवतार और बाहुबली को पुन: रिलीज किया गया, उसी तरह गदर भी री- रिलीज होगी। हम इसके लिए चीजों की योजना बनाने की प्रक्रिया में हैं।"

गदर 2 की कहानी
रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2.. प्रेम कहानी से ज्यादा पिता- बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह फिर से पाकिस्तान में दिखेगा, लेकिन इस बार अपने प्यारे बेटे चरणजीत सिंह को वापस लाने के लिए।

गदर ने तोड़े थे रिकॉर्ड
साल 2001 में गदर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। वह साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्मीबीट के साथ एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा-2001 में मेरी फिल्म ने 265 करोड़ कमाया था, आज आती तो 4000 करोड़ कमाती।


Click it and Unblock the Notifications











