मौत से पहले अपने इस खास दोस्त को 'सुशांत सिंह राजपूत' ने किया आखिरी 2 बार फोन, फिर हुई मौत !
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही सुशांत की जिंदगी की आखिरी रात का भी हाल अब लोगों के सामने आ रहा है। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम हो चुका है। साफ तौर पर कहा जा रहा है कि ये पूरी तरह से सुसाइड का मामला है।
Recommended Video
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी थी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डॅाक्टर्स ने सुशांत को मृत घोषित कर दिया था।

सुशांत के कमरे से उनका मोबाइल फोन पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रख लिया था। वहीं इस बीच मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि मौत को गले लगाने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सबसे करीबी दोस्त और पवित्र रिश्ता के को-एक्टर महेश शेट्टी को फोन किया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications