Video: दबंंग 3 की गर्लफ्रेंड के साथ आईफा में पहुंचे सलमान कहा- ये अच्छी हैं तभी दबंग में हैं
Recommended Video
Salman Khan’s grand entry at IIFA awards with Dabangg 3 Debutante Saiee Manjrekar | FilmiBeat
आईफा अवार्ड्स 2019 में सलमान खान की एंट्री ने इस बार सभी को चौंका दिया। इस बार सलमान अकेले इस अवार्ड्स का हिस्सा नहीं बनें। बल्कि उनके साथ एक खूबसूरत लड़की दिखाई दी। हर किसी की नजर उस वक्त थम गई जब सलमान ने इस लड़की के साथ एंट्री ली।
सलमान के ग्रीन कार्पेट पर आते ही वहां मौजूद लोग ये सोचने लगे कि आखिर ये है कौन। चलिए हम बताते हैं। सलमान ने आईफा 2019 में अपनी दबंग 3 की डेब्यू एक्ट्रेस के साथ एंट्री ली।

सई मांजरेकर इस फिल्म में सलमान की गर्लफ्रेंड की भूमिका में दिखाई देंगी। ये पहली बार है जब सलमान ने सई के साथ खुद को मीडिया के सामने लाया। फिल्म में सई का लुक पूरी तरह से छिपाया गया। लेकिन यहां पर सलमान और सई की एंट्री आईफा की पूरी लाइमलाइट ले गई।


Click it and Unblock the Notifications











