पापा मेरी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भरोसा नहीं करते, वो कहते थे फिल्म पिटेगी - सलमान खान

सलमान खान की दबंग 3 इस महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान खान तेजी से इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। बिग बॅास 13 के बाद अब इस वीकेंड सलमान खान अपनी दबंग टीम के साथ द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पिता सलीम के साथ अपने काम को लेकर एक खुलासा किया।

कपिल ने सलमान से पूछा कि क्या वह फिल्म की कहानी फाइनल करने से पहले पिता को स्क्रिप्ट दिखाते हैं। इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने उन्हें दबंग 3 की पूरी कहानी तो नहीं सुनाई, लेकिन मैंने आधी कहानी बताई और उन्हें ये काफी पसंद आई। सलमान ने आगे कहा कि मैं काफी कम उनके साथ कहानी शेयर करता हूं।

Salman Khan

वो मेरी स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते। वो बस कहते थे, पिटेगी यानी नहीं चलेगी। आपको बता दें कि इस साल के अंत में दबंग 3 रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया है। इससे पहले इसके दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वैसे आपको बता दें कि सलमान अपने परिवार के काफी करीब हैं। यहां देखिए परिवार के साथ सलमान का हैप्पी वाला टाइम..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X