#LastNews: रिलीज़ से 8 घंटे पहले....बाहुबली की ये आखिरी डीटेल पढ़ ही लीजिए!
बाहुबली 2 रिलीज़ होने को तैयार है। बस कुछ ही घंटों में। लेकिन रिलीज़ होने से पहले हम आपको दे देते हैं बाहुबली पार्ट 1 का एकदम फटाफट रीकैप। क्योंकि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, ये याद तो होना चाहिए
बाहुबली रिलीज़ होने को तैयार है और फिल्म 8 घंटों बाद परदे पर होगी। बाहुबली 2 पार्ट में बनी, भारतीय सिनेमा की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। अब दूसरे पार्ट से लोगों को बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं।
रिलीज़ से पहले, फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा गया है और फैन्स इस कारण से फिल्म को देखने के लिए बेचैन है। फिल्म का पहला रिव्यू पढ़कर तो हर कोई और ज़्यादा उत्साहित हो चुका है।

लेकिन एक कहावत है ना कि आगे बढ़ने के लिए पीछे मुड़कर कभी कभी देख ही लेना चाहिए। और बाहुबली के साथ तो ये 100 टका सच कहावत है। क्योंकि बाहुबली का पहला पार्ट धीरे धीरे ही लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा। और कई ऐसे लोग होंगे जो पहला पार्ट नहीं देख पाए होंगे।
वहीं आपमें से कुछ ऐसे भी होंगे, जिन्होंने बचपन में च्यवनप्राश नहीं खाया होगा और वो भूल चुके होंगे कि आखिर पहले पार्ट में था क्या। हालांकि आधी जनता को पहले पार्ट का केवल आखिरी हिस्सा याद है।
लेकिन इतने दिनों में बाहुबली 2 को लेकर काफी बातें सामने आईं जो सबको याद दिला दें -


Click it and Unblock the Notifications











