अहान से पहले पांडे परिवार के इस स्टार के साथ काम कर चुकी हैं 'सैयारा गर्ल' Aneet Padda? वीडियो हुआ वायरल!

Aneet Padda Video with Ananya Panday- सैयारा के साथ धमाका करने वाली अनीत पड्डा अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं। बता दें कि इस फिल्म ने 18 जुलाई को रिलीज होकर धमाका कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अहान पांडे से पहले अनीत पड्डा किसी और पांडे परिवार के स्टार के साथ काम कर चुकी हैं।
जी हां, अगर आप ये सोच रहे हैं कि अहान पांडे ही वो पहले शख्स हैं पांडे परिवार के जिसके साथ अनीत ने स्क्रीन साझा की है तो आप गलत हैं। एक वीडियो ने सामने आकर लोगों को हैरान कर दिया है।
ये सदस्य कोई और नहीं बल्कि खुद अनन्या पांडे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में अनीत पड्डा अनन्या के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आ रही हैं। ये वो वक्त था जब उनको कोई नहीं जानता था।
शो को लेकर आई थी साथ
अनन्या पांडे इस वीडियो में अमेजन प्राइम वीडियो को शो को प्रमोट करती दिख रही हैं जिसका नाम है, ''बिग गर्ल्स डोन्ट क्राय।'' अनन्या कई लड़कियों से बात कर रही हैं जिनमें एक अनीत पड्डा भी हैं। किसी को शायद ही पता होगा कि भीड़ में नजर आ रही है ये लड़की आने वाले वक्त में इंडिया की सबसे वायरल एक्ट्रेस बनने वाली है।
लोग अनीत पड्डा को नेशनल क्रश बता रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। तो इस वीडियो से इतना तय हो गया है कि अनीत पड्डा ने अहान से पहले अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन साझा की थी। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है और लोग हैरान हैं।
कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और सभी यही बात कह रहे हैं अनीत को शायद ही पता होगा कि बहुत जल्द वो इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनने वाली हैं। सैयारा काफी जल्दी 300 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर लेगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म और कितने दिन थिएटर्स में बवाल काटती है। फिलहाल आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications












