..................... Before Adipurush release Prabhas, Saif Ali Khan and Kriti Sanon in one frame photo viral। आदिपुरुष की रिलीज से पहले प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की एक फ्रेम में तस्वीर - Hindi Filmibeat

450 करोड़ की आदिपुरुष के सेट से Viral प्रभास-सैफ और कृति की जबरदस्त तस्वीर, फैंस ने बोला आग

सैफ अली खान, प्रभास और कृति सैनन की आदिपुरुष की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 11 अगस्त 2022 को थिएटर में रिलीज होगी। कोरोना काल के दौरान आदिपुरुष ऐसी फिल्म रही है जो 500 करोड़ से अधिक बजट के साथ 108 दिन में पूरी की गई है। जाहिर सी बात है कि निर्देशक ओम राउत ने तय सीमा और टाइट शेड्यूल के साथ आदिपुरुष का काम पूरा किया है।

फिल्म जानकारों के अनुसार आदिपुरुष अगले साल रिलीज होने वाली हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्म होगी। आदि पुरुष को केवल हिंदी दर्शकों तक नहीं बल्कि साउथ के दर्शकों तक भी रफ्तार से पहुंचाया जाएगा। आदिपुरुष पांच भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। जैसे ही आदिपुरुष का पूरा शूट खत्म हुआ तो सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है।

adipurush

एक ही फ्रेम में कृति सैनन, प्रभास, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आ रहे हैं। साथ ही निर्देशक ओम राउत भी इसका हिस्सा दिख रहे है। आदिपुरुष की इस रैप अप तस्वीर को फैंस ने ट्विटर पर वायरल कर दिया है। फैंस ने आदिपुरुष को ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।

प्रभास के फैंस उत्साहित

प्रभास के फैंस उत्साहित

फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस ने आदिपुरुषकी शूटिंग का जश्न मनाते हुए लिखा है कि अब इस फिल्म की रिलीज को केवल 274 दिन बचे हुए हैं। दूसरी तरफ प्रभास के फैंस भी अपने स्टार की आदिपुरुष को रिलीज करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसे लिखा है कि 500 करोड़ बजट 8 हजार वीएफएक्स शॅाट, पूरी शूटिंग कोविड के दौरान तय समय पर हुई है। इसके लिए आदिपुरुषकी टीम को सलाम है।

प्रभास की आने वाली हाई बजट फिल्म

प्रभास की आने वाली हाई बजट फिल्म

प्रभास के फैंस आदिपुरुषमें उनके लुक से बेहद खुश हैं। लगातार प्रभास की बैक टू बैक कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। आपको बता दें कि बाहुबली के बाद प्रभास की गिनती हिंदी सिनेमा के हाई बजट स्टार में होने लगी है। प्रभास की सालार 300 करोड़ के खर्च में बनाई जा रही है। प्रभास की राधे श्याम का बजट 150 करोड़ के करीब है। प्रभास 21 भी प्रभास के करियर की सबसे बड़ी हाई बजट फिल्म बनाई जा रही है।

रामायण पर बेस्ड इस फिल्म में प्रभास

रामायण पर बेस्ड इस फिल्म में प्रभास

रहा सवाल आदिपुरुष का तोभगवान राम की इस कहानी को विजुअल में दिखाना सबसे बड़ा चैलेंज है।रामायण पर बेस्ड इस फिल्म ने प्रभास को भगवान राम बनाया है। कृति सेनन सीता और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं। एक्शन, विजुअल और भारी भरकम डायलॉग के साथ प्रभास की बाहुबली छवि यहां भी देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X