DHAMAKA: रिलीज से पहले ही RECORD बनाने को तैयार.. 'सुपरस्टार्स' बच के!

By Neeti

साल 2016 खत्म होने में सिर्फ 3 महीने बचे हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस अभी भी बेहतरीन फिल्मों का इंतजार कर रही है। कोई शक नहीं कि फिल्मों के मामले में यह साल कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। जबकि कुछ फिल्मों ने उम्मीद से बढ़कर बिजनेस किया।

बहरहाल, उन्हीं बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक है आदित्य चोपड़ा की 'बेफिक्रे'.. रणवीर सिंह- वाणी कपूर स्टारर यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जबकि फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर को दिखाया जाएगा। लेकिन यहां खास है- ट्रेलर लांच की जगह..

3 दिन.. 'धोनी' धमाका.. और शाहरूख से लेकर अक्षय कुमार पीछे!

befikre

जी हां, बेफिक्रे का ट्रेलर पेरिस में एफिल टॉवर के पास रिलीज किया जाएगा। बता दें, यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जिसका ट्रेलर इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ह्मम.. यानि बस ब्लॉकबस्टर फिल्म का है इंतजार..

बहरहाल, यहां जानें इस साल रिलीज होने वाली फिल्में-

शिवाय

अजय देवगन की फिल्म शिवाय अपनी ट्रेलर से ही धमाका कर चुकी है। फिल्म 28 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म से खासकर देवगन फैंस को काफी उम्मीदें हैं। बता दें, यह अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है।

ऐ दिल है मुश्किल

शिवाय के साथ ही 28 अक्टूबर को रिलीज होगी करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल.. रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय स्टारर यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

डियर ज़िदगी

गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म खासकर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पहली बार शाहरूख खान और आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

दंगल

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर को रिलीज होगी। जब फिल्म आमिर खान की हो, तो फिर कुछ और कारण होने की जरूरत नहीं.. दंगल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है।

रॉक ऑन 2

वहीं, फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर की फिल्म रॉक ऑन 2 का इंतजार भी फैंस को बेसब्री से है। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।

फोर्स 2

जॉन अब्राहम- सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X