#TooMuch: 12 बोल्ड...बेफिक्रे फ्रेंच किस...लिपलॉक...सेंसर बोर्ड पर सब PASS!
रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर बेफिक्रे के सारे बोल्ड फ्रेंच किस सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिए हैं। लेकिन क्यों किए हैं उसका कारण ज़्यादा दिलचस्प है।
रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे के किसिंग सीन के लिए खुशखबरी है। वो ये कि सेंसर बोर्ड को इस फिल्म के लबों का कारोबार काफी ज़्यादा पसंद आया।
फिल्म में अब तक के, बॉलीवुड के बोल्ड किसिंग सीन शामिल हैं लेकिन फिर भी फिल्म की 12 बोल्ड बेफिक्रे फ्रेंच किस सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कांट छांट के पास कर दी है।

वो भी तब जब हाल ही में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के ऐ दिल है मुश्किल में इंटिमेट सीन से सेंसर बोर्ड को इतनी दिक्कत थी कि ये सारे सीन काट दिए गए थे।
[#TooMuch: सनी लियोन नहीं ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!]
लेकिन पहलाज निहलानी का जवाब काबिले तारीफ है। उनका कहना है कि बेफिक्रे में सारे ही किसिंग सीन लॉन्ग शॉट हैं यानि कि कहीं भी फोकस होंठों पर नहीं है। इसलिए लोग उत्तेजित नहीं होते।
इसलिए इन दृश्यों को बहुत ही अच्छी तरह से फिल्माया गया है जिसकी वजह से वो भद्दे नहीं लग रहे हैं और इसलिए बिना किसी कांट छांट इन फ्रेंच किस को पास किया गया है क्योंकि यही फिल्म की कहानी का हिस्सा हैं।
[ऐश्वर्या - रणबीर की 6 नई फोटो #Viral...क्या इस हॉट फोटोशूट की ज़रूरत थी?]
फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है और बेफिक्रे 9 दिसंबर को दर्शकों के सामने होगी। लेकिन आप देखिए अब तक के बॉलीवुड के सबसे बेफिक्रे किसिंग सीन -


Click it and Unblock the Notifications












