POSTER: साल 2016 की सबसे COOL 'सुपर रोमांटिक' फिल्म.. इंतजार तो बनता है!
रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'बेफिक्रे' का फर्स्ट लुक काफी हिट हो चुका है। लिहाजा, अब आपके सामने एक के बाद एक आ रहे हैं फिल्म के सुपर रोमांटिक पोस्टर्स.. फिल्म के तीनों लुक से साफ है कि यह इस साल की सबसे रोमांटिक फिल्म होगी।

फिल्म की शूटिंग पेरिस में हुई है, जिसे दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह कहा जाता है। अब जब फिल्म आदित्य चोपड़ा की हो, तो कुछ अलग.. कुछ रोमांटिक होना तो बनता है न.. तो फिर बस, इन तस्वीरों में भी आपको रोमांस ही रोमांस दिखेगा।
फिल्म के मेन लीड का नाम तो आपको पता चल ही गया होगा.. रणवीर सिंह और वाणी कपूर। जी हां, बिल्कुल नई और डिफ्रेंट जोड़ी। आदित्य चोपड़ा अपनी इस धमाकेदार फिल्म के साथ 9 दिसंबर को आने वाले हैं।
फिल्म का तीन लुक रिलीज हो चुका है और तीनों ही लुक में एक बात कॉमन है- किसिंग..बता दें, इस फिल्म में कुल 23 किसिंग सीन हैं। हम्मम.. लगता है रणवीर- वाणी बॉलीवुड के सारे किसिंग रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले हैं।
कोई शक नहीं कि आदित्य चोपड़ा एक बार फिर आज के युवाओं के सामने रोमांस को अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। इससे पहले भी यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications




