बेफिक्रे #FirstLook: बॉलीवुड को मिलने वाली है DDLJ पार्ट 2?
[बॉलीवुड समाचार] रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर बेफिक्रे तब से चर्चा में है जबसे फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट करने का मन बनाया है। और अब बेफिक्रे का पहला टीज़र रणवीर सिंह ने डाला और तबसे सब इस फिल्म की चर्चा एक बार फिर कर रहे हैं।
बेफिक्रे का पहला लुक रिलीज़ किया गया और पोस्टर पर है आईफिल टावर यानि कि प्यार करने वालों का सबसे हसीन सपना। और वहीं पोस्टर पर हैं रणवीर सिंह और वाणी कपूर बिल्कुल जुदा अंदाज़।
["अक्षय कुमार ने मुझे सरदर्द दे दिया है!"]
आदित्य चोपड़ा, पहली बार शाहरूख खान के अलावा किसी के साथ काम करने जा रहे हैं और उनका नाम सुनते ही सब रोमांस में खो जाते हैं क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड की अब तक की सबसे रोमांटिक फिल्म दी हैं - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। वो भी तब जो ये उनका डेब्यू था।
[#Bestof2015: कुछ दिल मिले और कुछ दिलजले!!]
ऐसे में ज़ाहिर है, कि जब आदित्य चोपड़ा वापस डायरेक्शन करने को तैयार हैं तो वो कुछ खास ही लेकर आए होंगे। और रणवीर सिंह - वाणी कपूर के सामने आ चुकी है चुनौती, कुछ एवरग्रीन बॉलीवुड कपल्स को पछाड़ने की -


Click it and Unblock the Notifications



