रुक गई 22 से चल रही शाहरुख की DDLJ..वजह श्रद्धा कपूर की हसीना पारकर
रुक गई 22 से चल रही शाहरुख की DDLJ..वजह श्रद्धा कपूर की हसीना पारकर
आज श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म हसीना पारकर का ट्रेलर रिलीज किया गया है और श्रद्धा कपूर की तारीफ करते उनके फैन्स नहीं थक रहे हैं। हो सकता है श्रद्धा कपूर के करियर के लिए ये फिल्म काफी बड़ी साबित हो। फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई के मराठा मंदिर में लॉन्च किया गया।
मराठा मंदिर मुंबई का जाना माना सिंगल स्क्रीन सिनेमा है जो बड़े बड़े मल्टीप्लेक्स को टक्कर दे रहा है। शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी पिछले 22 सालों से मराठा मंदिर में चल रही है।

हालांकि कुछ सालों पहले डेली शो को कम करके मैटिनी शो कर दिया गया लेकिन ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लेकिन आपको सोच कर हैरानी होगी कि आखिर इस शो को रोक दिया जाए तो। दरअसल दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शो को कैंसल करके हसीना का ट्रेलर लॉन्च किय़ा गया।
जब एक पत्रकार ने इस बारे में श्रद्धा कपूर से पूछा तो उन्होंने बिना समय गंवाए इसके लिए माफी मांगी और कहा कि "मुझे माफ कर दीजिए, इस बारे में मुझे बिल्कुल भी पता था, अगर ऐसा है तो मैं माफी मांगती हूं।" इस बारे में मराठा मंदिर ने कुछ भी बयान देने से इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications